मुंबई (मालाड ईस्ट):
बोस फाउंडेशन द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका और महिला गृह सुरक्षा कल्याणकारी संस्था के सहयोग से आगामी 29 जून 2025, रविवार को “ओंकार परिसर विशेष स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान में बागेश्वरी नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना, प्लास्टिक कचरे को हटाना और समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।
बोस फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं अभिनेत्री पियु चौहान इस अभियान में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। बोस फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का भी माध्यम है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छ मुंबई, सुंदर मुंबई की दिशा में अपना सक्रिय योगदान दें।







