🖋️ DAILY MUMBAI MITRA HINDI
———-
◆ देश भर में प्रतिबंधित पीके गुटखा रोज आता है महाराष्ट्र में
◆ हैदराबाद व अमरावती में थर्ड पार्टी बनाती है ये गुटखा
◆ पीके ब्रांड गुटखा के मालिक अरुण जोशी है तो फैक्ट्री के मालिक मूलचंद व गुलाबचंद जायसवाल
◆ पीके के प्रमुख डीलर्स हैं आशु गुप्ता उर्फ शिवप्रकाश मनोज गुप्ता तथा विकास गुप्ता
◆ ट्रांसपोर्टेशन का जिम्मा है बाबू अकरम उर्फ इब्राहीम यासीन पटेल, राजू शेट्टीयार उर्फ राजेश वाला तथा राजू राजकुमार सपाटे के पास
———
विशेष प्रतिनिधी, मुंबई
समाज के लिए घातक तथा बढ़ते कैंसर रोग का कारण तथा कानूनन प्रतिबंधित गुटखे की समस्त महाराष्ट्र में धड़ल्ले से विक्री के बारे में दैनिक मुंबई मित्र ने ऑपरेशन गुटखा अभियान शुरू कर इसके वितरण व विक्री के रैकेट के पर्दाफाश का काम हाथ में लिया है।
दैनिक मुंबई मित्र ने अपने 3 अगस्त 2023 के अंक में मुंबई व उपनगरों में धड़ल्ले से गुटखे की विक्री शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र में गुटखा कैसे आता है? वह कहां उतारा जाता है? प्रमुख गुटखा माफिया कौन हैं? उस खबर में इन सबकी विस्तार से जानकारी दी गई थी।
उसके बाद 4 अगस्त 2023 के अंक में यह पर्दाफाश किया गया था कि राजनिवास गुटखा ने कैसे मुंबई, ठाणे, पालघर, वसई, विरार, नाशिक व जलगांव तक समस्त महाराष्ट्र को अपने चंगुल में ले लिया है, इसके वितरक कौन हैं, इस बारे विस्तार से जानकारी दी गई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य ब्रांडों की तरह देश भर में प्रतिबंधित एक और ब्रांड है पीके गुटखा। प्रतिबंधित होते हुए भी यह धड़ल्ले से रोज महाराष्ट्र में लाया जाता है। इसका मूल उद्गम राजस्थान के कोटा शहर में है। हैदराबाद व अमरावती में स्थित अवैध फैक्ट्री में पीके- 1 तथा गोल्ड- 1 गुटखा बनाया जाता है। फैक्ट्री के मालिक मूलचंद व गुलाबचंद जायसवाल हैं।
हैदराबाद व अमरावती में थर्ड पार्टी आधार पर पीके गुटखा बनाया जाता है। वहां सुरेश बंसल तथा उदयपुर के लोकेश जैन गुटखा बनाते हैं। वहाँ से गुटखा की बोरियां ट्रकों के जरिए मुंबई लाई जाती हैं।
पीके ब्रांड गुटखा के मालिक अरुण जोशी है तो पीके के प्रमुख डीलर्स आशु गुप्ता उर्फ शिवप्रकाश मनोज गुप्ता तथा विकास गुप्ता हैं जबकि ट्रांसपोर्टेशन का जिम्मा बाबू अकरम उर्फ इब्राहीम यासीन पटेल, राजू शेट्टीयार उर्फ राजेश वाला तथा राजू राजकुमार सपाटे सँभालते हैं।