मुम्बई:-
मुम्बई की महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की टीम को फोन करने वाले की लोकेशन जामनगर मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से आरेापी को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी को लेकर गुरुवार को मुंबई पहुंच सकती है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महापौर को पिछले साल 21 दिसम्बर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर हिंदी में अभद्र शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।